spot_img

Bhopal: कांग्रेस की कमलनाथ संदेश यात्रा आज से, प्रथम चरण में 10 जिलों की 25 विधानसभाओं में निकलेगी यात्रा

भोपाल:(Bhopal) मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव के नेतृत्व में आज गुरुवार से ‘कमलनाथ संदेश यात्रा’ निकाली जा रही है। दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान कमलनाथ द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंम किया जायेगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे।

कमलनाथ संदेश यात्रा का पहला चरण 12 दिवसीय होगा, जिसमें यात्रा भोपाल से प्रारंभ होकर रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होकर दतिया पहुंचेगी और दतिया में एक विशाल जनसभा के साथ प्रथम चरण का समापन होगा। यात्रा के दौरान लगभग 10 जिलाें की 25 विधानसभाओं में 50 से अधिक स्थानाें पर आमसभा होगी, जिसमें अभा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, सह प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय नेताओं सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग विभाग के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

‘‘कमलनाथ संदेश यात्रा’’ के माध्यम से जगह-जगह सभाओं का आयोजन करके जनता तक संदेश पहुंचाया जाएगा। यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी, नारी सम्मान योजना, 500 रुपये में गैस सिलेण्डर, पुरानी पेंशन बहाली, 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट पर बिजली बिल हाफ के तहत दिए जाने वाले लाभों का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles