spot_img

Khunti : खुद को पीएचइडी का इंजीनियर बताकर लाखों की ठगी करनेवाले को पुलिस ने दबोचा

खूंटी : खुद को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल का कनीय अभियंता बताकर झारखंड और बिहार के कई लोगों से लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग बिहारी मंडल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अमन कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दसवीं पास अटल बिहारी उर्फ बिहारी मंडल उर्फ दीपक कुमार फर्जी जूनियर इंजीनियर बनकर न केवल आम आदमी को, बल्कि कई अधिकारियों, बैंक मैनेजर और सहित कई आला अधिकारियों तक को चूना लगा चुका है। उसके

के झांसे में पढ़े-लिखे पदाधिकारी भी आ चुके हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों में बल्कि बिहार के भी कई जिले में ठगी कर लाखों रुपये की ठगी करने वाला बिहारी मंडल गोड्डा जिले के डोडरी गांव का रहनेवाला है। उसने सायको थाना क्षेत्र के दशाय मुण्डा नामक व्यक्ति से चापाकल केसिंग पाइप खरीदने के नाम पर ठगी की थी। । पैसे लेने के बाद ठग फरार हो गया था।

फोन लगाने पर भी फोन नहीं लगता था। तभी ठगी के शिकार दशाय ने सायको थाने में छह जून को मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद एसआइटी का गठन कर मारंगहादा मोड़ के पास से फर्जी जेई को पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि वह अब तक कई पदाधिकारियों को जेई बतलाकर 25 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। उसने अपनी पत्नी के खाते में भी 15 लाख रुपये जमा किये हैं। उसने लातेहार, चाईबासा, पूर्वी सिंहभूम व जमशेदपुर के उपायुक्त को भी दीपक कुमार बताकर जल मीनार बनाने, हैंडपंप, चापाकल लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गया था। इस ठग ने एसबीआई बैंक के लातेहार के शाख प्रबंधक से से भी ठगी की है।

एसपी अमन कुमार ने बताया कि फर्जी जेई अटल बिहारी मंडल ने बिहार के कई जिलों में रुपये वसूले हैं, जिसमें सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, शेरघाटी, बिहटा के विभिन्न बैंकों के बैंक मैनेजर से भी लाखों की ठगी कर चुका है। साथ ही, मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन और रेल प्रबंधक, मधेपुरा जिले के चिकित्सक के नाम शामिल है। दीपक की गिरफ्तारी के समय से 11260 रुपये नकद, चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, एक टीवीएस अपाची बाइक, एक चेक बुक, चाबी का गुच्छा सहित कई सामान बरामद किये गये।

Mumbai : विजय देवरकोंडा का नया अवतार, शौर्ययुव संग बड़े स्केल की फिल्म का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता विजय देवरकोंडा (Actor Vijay Deverakonda) ने निर्देशक शौर्ययुव के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसने सामने...

Explore our articles