spot_img

Jaisalmer : जैसलमेर में दबंगई से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले

जैसलमेर : जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने दबंगाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक गोपीराम ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने सात लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसके साथ ही उसने अपनी पत्नी तथा चार बेटियों को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई।

जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना इलाके के सुथारमंडी के एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर फंदा लगा लिया। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट में सात लोगों के बारे में लिखा कि वे उसकी मौत के जिम्मेदार हैं इसलिए वो आत्महत्या कर रहा है। उसकी पत्नी और चार बेटियों को न्याय दिलाएं। सुसाइड नोट व्हाट्स एप करने पर परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी मिली। उसकी तलाश कर उसके शव को मोहनगढ़ हॉस्पिटल लाया गया। मृतक के परिजनों ने मोहनगढ़ थाने में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर मोर्चरी के बाहर धरना लगाया। परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे और ना ही शव उठाएंगे। वहीं मोहनगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक गोपीराम (38) के बड़े भाई घेवरचंद ने बताया कि सुथार मंडी में गोपीराम ने तेरह दुकानें खरीदी थी। जिसमें से उसने दस दुकानें बेच दी। खरीददार वहीं के निवासी अचार खान, निजाम खान आदि लोग हैं जिनके नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं। बाकी कि बची तीन दुकानें गोपीराम किसी दूसरे को दे रहा था तब इन्हीं लोगों ने उसको धमकाया कि बाकी की तीन दुकानें भी उन्हीं को बेचनी पड़ेगी और पुरानी रेट में ही देनी पड़ेगी अन्यथा वे किसी दूसरे को बेचने नहीं देंगे। जबकि गोपीराम दुकानों का सौदा कर चुका था। ऐसे में इनकी दबंगाई से गोपीराम परेशान हो गया। जिससे तंग गोपीराम ने सुसाइड कर लिया।

मोहनगढ़ थाना प्रभारी पुखाराम ने बताया कि हमने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के भाई घेवरचंद द्वारा दिया मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में अचार खान, निजाम खान, अशोक पारीक, सद्दाम, रोजे खान, कानजी और समुन्द्र सिंह आदि के नाम है। पुखाराम ने बताया कि हमने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Explore our articles