मुंबई : ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में मुम्ब्रा के रेती बन्दर क्षेत्र से एक अज्ञात 26 वर्षीय महिला की लाश मिलने के तीन सप्ताह उपरांत मुम्ब्रा पुलिस ने उस महिला की ह्त्या की गुत्थी अंततः सुलझा ली है | विगत 24 मई को उम्मेजान नामक महिला की हत्या के आरोप में मुम्ब्रा पुलिस ने उसके पति 27 वर्षीय नवाब नूर शेख को पत्नी की हत्या में सहयोगी 20 वर्षीय सलमान उर्फ़ रज्जन कुल्लु खान को गिरफ्तार किया था | पुलिस ने पत्नी की हत्या के मुख्य फरार आरोपी नवाब को जिला मुर्शिदाबाद बंगाल से 7 जून को गिरफ्तार किया है |
ठाणे पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने आज इस मामले पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ,मुम्ब्रा के रेती बन्दर क्षेत्र विसर्जन घाट में 27 मई को एक 26 वर्षीय महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फेल गई थी | उक्त महिला का ओढ़नी से गला घोंटा गया था | इस हत्या के रहस्य से पर्दाफाश करने के लिए मुम्ब्रा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एन बी कोल्हटकर ,पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब निकम ,के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष उगलमुगले ,कृपाली बोरसे तथा नितिन भोसले के साथ वीस पुलिस कर्मियों के तीन दस्ते बनाकर फरार आरोपियों की खोजबीन शुरू की थी |
इसके बाद पुलिस के द्वारा तमाम सबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगालने के पर घटना स्थल पर एक तीन संदिग्ध तीन पहिया टेम्पो के घटना स्थल पर मौजूद होने से शक की सुई उस पर जा टिकी थी | यह टेम्पो वर्सोवा अँधेरी मुंबई का था | यह टेम्पो नवाब शेख का बताया गया था | जब मुंबई में नवाब शेख के पते पर उसे खोजा गया तो वहां आरोपी नवाब का साथी सलमान उर्फ़ रज्जन कुल्लू मिला था |
मुम्ब्रा पुलिस को सलमान ने बताया कि मुख्य आरोपी नवाब नूर ने ही 24 मई को दोपहर दो बजे के दरम्यान वर्सोवा ,अँधेरी में मेरी यानि सलमान की मदद से पत्नी उम्मेजान की ओढ़नी से गला घोटकर निर्मम हत्या की थी |सलमान खान ने पुलिस को बताया था कि पति नवाब को पत्नी मुन्नी उम्मेजान के चरित्र पर संदेह था | इसके बाद पत्नी उम्मेजान के शव को टेम्पो में डालकर मुम्ब्रा के रेती बन्दर में फेक दिया था | पुलिस को ज्ञात हुआ था कि मुख्य आरोपी नवाब बंगाल में जिला मुर्शीदाबाद का निवासी है इसलिए करीब आठ दिन तक बंगाल के मुर्शीदाबाद और वर्धमान जिले में आरोपी को तलाशने के बाद बेलदंगा ( बंगाल ) में आरोपी को 7 जून को गिरफ्तार किया गया | दोनों आरोपियों को 17 जून तक पुलिस हिरासत में रखा गया है |


