spot_img

Mumbai : फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का ट्रेलर रिलीज, प्राइम वीडियो पर 23 जून को आयेगी फिल्म

मुंबई : प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म टीकू वेड्स शेरू के ट्रेलर को लॉन्च किया। साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित, फिल्म कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है और स्ट्रीमिंग सेवा के साथ यह उनकी पहली सहभागिता भी है। ‘टीकू वेड्स शेरू’ में प्रशंसित अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ बहुमुखी अभिनेत्री और उभरती हुई स्टार अवनीत कौर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 23 जून को रिलीज होगी।

यह फिल्म दो सनकी, बहुत ही रोमांटिक किरदार, एक सपने देखने वाली टीकू (अवनीत) और एक संघर्ष करने वाले शेरू (नवाजुद्दीन) की कहानी है। इस ट्रेलर में अनोखे कपल- एक जूनियर कलाकार और एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के जीवन में उतार-चढ़ाव को दिखाया जाता है, जो सपनों के शहर मुंबई में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक साथ इस मुश्किल यात्रा को शुरू करते हैं। एक असामान्य जोड़ी के एक साथ आने से जिसकी शुरुआत हुई थी, वो दो आत्माओं के मिलन में बदल जाता है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया, “टीकू वेड्स शेरू एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो वास्तविक जीवन के संघर्षों को दर्शाता है जिससे लोग एक अनोखी प्रेम कहानी के माध्यम से गुजरते हैं। टीकू और शेरू, बहुत अलग व्यक्तित्व हैं, जिनका एक ही सपना है। शेरू के बारे में मुझे जो बात उत्साहित करती है वह यह है कि मनोरंजन उद्योग में सफलता प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए, वह भरोसे के साथ अपनी खुद की विचित्रताओं को लेकर आता है, और एक प्यारे चरित्र के रूप में उभर कर आता है।”

उन्होंने कहा, “मुझे मणिकर्णिका फिल्म्स के पहले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने, कंगना रनौत के साथ काम करने और साई कबीर द्वारा इसको निर्देशित किए जाने की खुशी है, जो कहानी को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि टीकू वेड्स शेरू को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा, जिससे दुनिया भर में फिल्म के प्रति उत्साही लोगों के लिए इसकी पहुंच सुनिश्चित होगी।”

अवनीत कौर ने बताया, “हालांकि, मैंने कुछ टीवी शो में काम किया है और डिजिटल स्पेस को भी एक्स्प्लोर किया है, लेकिन टीकू वेड्स शेरू मेरे करियर में एक विशेष उपलब्धि है। न केवल मुख्य अभिनेत्री के रूप में यह मेरी पहली हिंदी फीचर फिल्म है, बल्कि मुझे कंगना मैम और नवाजुद्दीन जैसे फ़िल्म जगत के दिग्गजों के साथ काम करने का मौका प्राप्त हुआ है। फिल्म को प्राइम वीडियो पर विश्व स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा, जो ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।”

New Delhi : दुबई एयरपोर्ट के पास धमाका, पीवी सिंधु को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (Indian badminton star PV Sindhu) दुबई एयरपोर्ट के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षित...

Explore our articles