spot_img

Dhemaji (Assam) : नामनी सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना को झटका, पावर हाउस में घुसा पानी

धेमाजी (असम) : असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में स्थित नामनी सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया है। गेरुकामुख स्थित इस दो हजार मेगावाट की परियोजना के पावर हाउस में पानी भर गया है।

दरअसल, सुबनसिरी में जिस नदी बांध का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नदी पर बांध के रिजर्व में पानी रोककर इसी महीने से बिजली उत्पादन शुरू होना था। सुबनसिरी में बाढ़ के कारण बिजली घर में पानी भर गया है। परिणामस्वरूप व्यापक नुकसान की आशंका जतायी जा रही है। पानी भर जाने के चलते दो खुदाई करने वाले वर्तमान में एक्सवेटर पानी में डूब गये हैं। सूत्रों ने बताया है कि डायवर्जन सुरंग के बंद होने के कारण यह घटना घटी है। बिजली उत्पादन की इस परियोजना में इस आपदा ने सभी को चिंतित कर दिया है।

इस दुष्प्रभाव बांध के निचले इलाके में भी देखने को मिला है। बांध के पानी से अली, तेलियापथार, कैवर्त गांव आदि में व्यापक कटाव होने की सूचना मिली है। स्थानीय ग्रामीण अपने गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गये हैं। बांध का पानी उपरोक्त गांवों में पूरी तरह से भरने की जानकारी मिली है।

Explore our articles