बेगूसराय : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उर्जा भवन पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव एवं ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव द्वारा जयमंगला वाहिनी परिवार के 28 रक्तवीर एवं नौ रक्तवीरांगना को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तवीरों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें जीवनदाता कहा तथा आगे भी रक्तदान करने के साथ-साथ और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। नियमित रक्तवीर सुमित, अवनीश एवं प्रभाष ने बताया कि स्वेच्छिक रक्तदान करने के मामले में पूरे बिहार में बेगूसराय दूसरे स्थान पर रहा है। इसके लिए सभी रक्तदानी बधाई के पात्र हैं जो समय-समय पर रक्तदान कर लोगों का जीवन बचा रहे हैं।
बंटी, जयप्रकाश, नीरज एवं विक्रम ने कहा कि जिले के लिए बहुत बडी उपलब्धि है। जहां पर असुविधा के बाद भी इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई तथा जिले का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रीति मिश्रा, खुशी मिश्रा, खुशबू सुंदरम एवं स्मिता के बताया कि पिछली बार चार रक्तवीर एवं रक्तवीरांगना को सम्मानित किया गया। वहीं, इस बार 28 रक्तवीर एवं नौ रक्तवीरांगना को सम्मानित किया गया। यह कहीं ना कहीं रक्तदान के प्रति जागरूकता का ही परिणाम हैं।


