जयपुर : जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप और ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) तहत मानसरोवर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली दवाइयों की 367 शीशियाँ, 32 नशीली टेबलेट पत्ते और एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशीली दवाईयों को आगरा से कार द्वारा जयपुर में लाकर सप्लाई करते थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) ज्येष्ठा मैत्रयी ने सीएसटी ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप और ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) तहत मानसरोवर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए उमेश राठौड़ (36) निवासी टहला जिला अलवर हाल मानसरोवर जयपुर और विशाल राठौड़ (32) निवासी नारायण विहार अजमेर रोड जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जें से नशीली दवाईयों की 367 शीषीयॉ, 32 नशीली टेबलेट पत्ते और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। दोनो ही आरोपी सगे भाई है, जो मानसरोवर जयपुर में करते है। आरोपी अवैध नशीली दवाइयों-टेबलेट्स को आगरा से जयपुर लाकर स्वर्ण पथ मानसरोवर में स्थित गिरिराज मेडिकल पर बेचा करते है, जो स्वयं आरोपियों की है। जो अवैध नशीली दवाइयों-टैबलेट मजदूर वर्ग एवं स्कूल-कॉलेज के छात्रओं को बेचा जाता है। आरोपित विशाल राठौड़ अवैध हथियार देसी कट्टा अज्ञात व्यक्ति से खरीदना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध नशीली दवाइयों-टैबलेट के सप्लायर एवं खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


