spot_img

Jaipur : गृह निर्माण सहकारी समिति के डेवलपर को एसओजी ने किया गिरफ्तार

जयपुर : स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए मीना वाला गृह निर्माण सहकारी समिति के डेवलपर दीनदयाल चौधरी को जमीन बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

एडीजी एसओजी अशोक राठौड़ ने बताया कि हवा सड़क सोढाला निवासी 61 वर्षीय संतोष देवी ने दीनदयाल चौधरी सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी का मामला 6 जुलाई 2022 को कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया था। इस मामले में जांच नहीं होने पर पीड़ित की शिकायत पर इस मामले की जांच एसओजी को दी गई। जांच में दीनदयाल दोषी पाया गया। इसके बाद एसओजी ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 57 हजार रुपए आरोपियों को दिए। इसकी रसीद आरोपियों ने दी जो की पीड़िता के पास हैं। इसके बाद पीड़िता ने उस पर कब्जा कर लिया। अब आरोपियों के द्वारा इस भूखंड को किसी और को बेच दिया। पीड़िता ने मानसरोवर थाने में शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़िता ने कोर्ट आदेश पर मामला दर्ज कराया और पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर एसओजी ने इस मामले में अनुसंधान किया। जिस पर आरोपी दीनदयाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

एसओजी में गिरफ्तारी होने के बाद बुधवार को आरोपी दीनदयाल के खिलाफ कई लोग शिकायत लेकर एसओजी कार्यालय पहुंचे हैं। उनका कहना है कि आरोपी के द्वारा कई लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की हैं। थाना पुलिस के द्वारा मामला दर्ज नहीं करने पर आरोपी बचता रहता हैं।

Explore our articles