देहरादून: (Dehradun)ओलिंपियाड, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल ओलिंपियाड 2022 -23 में देहरादून के छात्रों ने इंटरनेशनल मैथमेटिक ओलंपियाड परीक्षा में इंटरनेशनल रैंक हासिल की।
इंटरनेशनल मैथेमेटिक ओलिंपियड में द टोन्सब्रिज स्कूल देहरादून के कक्षा 2 के छात्र अहान खन्ना को रैंक एक और सन वैली स्कूल देहरादून की कक्षा 3 की आकृति शर्मा को रैंक तीन और इंटरनेशनल सोशल स्टडीज में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी हाई स्कूल देहरादून की कक्षा 4 की छात्रा मिश्का चिलकोटी को रैंक दो मिला। इन छात्रों को सर्टिफिकेट के साथ गोल्ड सिल्वर और ब्रोन्ज़ मैडल से सम्मानित किया गया।
एसओऍफ़ ओलिंपियाड परीक्षा 2022 -23 में 70 देशों के सत्तर हज़ार स्कूलों से करीब 60 लाख छात्र शामिल हुए जिसमें देहरादून से करीब पचपन हज़ार छात्रों ने भाग लिया, जिसमें श्रीराम शताब्दी स्कूल संत पैट्रिक अकादमी, एन मैरी स्कूल टोन्सब्रिज स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल (जूनियर) विंग आदि स्कूल शामिल थे।
एसओऍफ़ ओलिंपियाड परीक्षा 2022 -23 में 70 देशों के सत्तर हज़ार स्कूलों से करीब 60 लाख छात्र शामिल हुए। जिसमें प्रयागराज से करीब चालीस हज़ार छात्रों ने भाग लिया। इसमें सनबीम स्कूल, संत जॉन स्कूल और आर्यन इंटरनेशनल स्कूल आदि शामिल थे।साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने राजधानी दिल्ली में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इंटरनेशनल ओलंपियाड के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (ऑडिटोरियम) में आयोजित किया। इस मौके पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया जस्टिस दीपक मिश्रा मौजूद थे।
इस अवार्ड्स कार्यक्रम में 198 इंटरनेशनल रैंक होल्डर छात्रों को अवार्ड्स से नवाज़ा गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल रैंक एक पाने वाले 66 छात्रों को 50-50 हज़ार रुपये की राशि गोल्ड मेडल , दूसरा स्थान हासिल करने वाले 66 छात्रों को सिल्वर मेडल और 25 – 25 हज़ार की राशि और तीसरा स्थान हासिल करने वाले 66 छात्रों को ब्रोंज मेडल और 10-10 हज़ार की राशि से सम्मानित किया गया।
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन सात ओलंपियाड एग्जाम कंडक्ट करता है जिसमें शामिल है – नेशनल साइंस ओलंपियाड, नेशनल साइबर ओलंपियाड, इंटरनेशनल गणितं ओलंपियाड, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड, इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलिंपियाड, इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड और इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड।


