महिला, उसके प्रेमी व पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज
कैथल : तीन दिन पहले प्रेमी के साथ घर से फरार हुई महिला जब घर वापस लौटी तो पड़ोसी के ताने से आहत होकर उसके पति ने मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने महिला उसके प्रेमी व ताना देने वाले पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना कैथल के कस्बा सीवन की है।
पलाराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका भाई संजू सरकारी स्कूल में चौकीदार था। उसकी पत्नी सुनीता बिहार की रहने वाली है। जिसके दो लड़के भी हैं। उसकी भाभी सुनीता का गांव के ही एक व्यक्ति रवि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते हुए हैं 27 मई को उसके साथ घर से भाग गई। सुनीता 28 मई को घर से एक रात बाहर रहकर वापस लौट आई। उसके भाई संजू का पड़ोसी राजाराम से तकरार हो गया। राजाराम ने उसके भाई को ताना मारा की उसकी बीवी रवि के साथ घर से भाग गई थी तो उसने उसका क्या बिगाड़ लिया। इस बात से आहत होकर उसके भाई संजू ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सीवन थाना के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बलराम की शिकायत पर उसकी भाभी सुनीता, उसके प्रेमी रवि वह पड़ोसी राजाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


