spot_img

Kathmandu : काठमांडू से दिल्ली जा रहा नेपाली नागरिक 37 पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

Kathmandu: Nepali Citizen Traveling from Kathmandu to Delhi Arrested with 37 Passports

काठमांडू : (Kathmandu) त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल (Tribhuvan International Airport) से मंगलवार सुबह 37 पासपोर्ट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिलवाल ने जानकारी दी कि आज दिन में पौने 12 बजे नेपाल एयरलाइन्स (Nepal Airlines) की उड़ान से भारत के दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे सिरहा के धनगढीमाई नगरपालिका निवासी अजित श्रेष्ठ को विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय की टीम ने हिरासत में लिया गया। वह बिना किसी आधिकारिक अनुमति या दस्तावेज के 37 पासपोर्ट रोमानिया का वीजा लगवाने के नाम पर भारत ले जा रहा था। आगे की जांच के लिए उसे काठमांडू अपराध अनुसन्धान कार्यालय, टेकु भेज दिया गया है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles