spot_img

New Delhi : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 295 अंक उछला

New Delhi: Stock Market Opens in the Green; Sensex Jumps 295 Points

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स में 295 अंक और निफ्टी में 83 अंकों की तेजी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 294.79 अंक यानी 0.39 फीसदी की उछाल के साथ 75,609.83 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेज (National Stock Exchange) (NSE) का निफ्टी भी 82.60 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 23,760 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले हैं और बाकी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख रहा है। वहीं, बाकी की सभी 17 कंपनी के शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपये की विनमय दर शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 96.38 प्रति डॉलर पर ट्रेंड कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूल बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 77.05 अंकों की वृद्धि के साथ 75,315.04 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

Kathmandu : नेपाल ने श्रम समझौता करने के लिए १६ देशों को भेजा प्रस्ताव, एक ने भी नहीं दिया जवाब

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने विदेशी रोजगार को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 16 देशों के साथ श्रम...

Explore our articles