spot_img

New Delhi: उत्तर प्रदेश ने जीता 13वें हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब

नई दिल्ली:(New Delhi) उत्तर प्रदेश हॉकी (Uttar Pradesh Hockey) ने रविवार को प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में फाइनल में ओडिशा हॉकी एसोसिएशन को हराकर 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताब जीत लिया है। इस बीच हॉकी हरियाणा ने हॉकी मध्य प्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश हॉकी ने ओडिशा हॉकी संघ को 7-1 से हराकर टूर्नामेंट जीता। उत्तर प्रदेश के लिए उज्ज्वल पाल (6′, 38′, 47′) ने तीन, राहुल यादव (30′), केतन कुशवाहा (39′), राहुल राजबर (52′) और कप्तान अजीत यादव (54′) ने गोल किए। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए एकमात्र गोल देवनाथ नानवर (57′) ने किया।

तीसरे/चौथे स्थान के मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी मध्य प्रदेश पर 4-2 से जीत दर्ज की। हरियाणा के लिए सुनील (29′, 51′), हैप्पी (37′) और नीरज (58′) ने गोल किये, जबकि मध्यप्रदेश के लिए तुषार परमार (14′) और सुभान आबिद (22′) ने गोल किया।

Explore our articles