spot_img

New Delhi: मोदी सरकार के शानदार नौ साल, आज भाजपा देश को देगी उपलब्धियों का ब्योरा

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Bharatiya Janata Party) की सरकार के शानदार नौ साल पूरे होने पर आज (सोमवार) भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश के सभी राज्य मुख्यालयों में संवाददाता सम्मेलन करेगी। इस दौरान देश के नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री, केंद्रीयमंत्री और प्रमुख नेता संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की पूर्ण हो चुकी, कार्यान्वित और निर्माणाधीन कल्याणकारी प्रमुख योजनाओं की जानकारी देंगे। बाकी राज्यों में भाजपा नेता संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्रियों में निर्मला सीतारमण मुंबई, अनुराग ठाकुर अहमदाबाद, मीनाक्षी लेखी बेंगलुरु, हरदीप सिंह पुरी लखनऊ, अश्विनी वैष्णव गुवाहाटी, भूपेंद्र यादव भोपाल, अर्जुन राम मेघवाल हैदराबाद, जितेंद्र सिंह चेन्नई, गजेंद्र सिंह पटना, मनसुख मंडाविया कोलकाता, पीयूष गोयल जयपुर और स्मृति ईरानी रोहतक में भाजपा के संवाददाता सम्मेलन साझा करेंगे।

Explore our articles