spot_img

Kathmandu:नेपाल में हत्याकांड में सजायाफ्ता थारू नेता रेशम चौधरी छह साल बाद रिहा

काठमांडू:(Kathmandu) नेपाल में 2015 में हुई हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थारू नेता रेशम चौधरी को रिहा कर दिया गया। उन्हें राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से क्षमादान मिलने के बाद सोमवार को नेपाल के गणतंत्र दिवस पर रिहा किया गया। चौधरी काठमांडू की जेल में बंद थे। छह साल जेल में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

चौधरी को 2015 में पश्चिमी नेपाल के थारू बहुल कैलाली जिले के टिकापुर में सात सुरक्षाकर्मियों और एक नाबालिग की हत्या के केस में दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

रेशम चौधरी सिविल लिबरेशन पार्टी के संरक्षक हैं। उनकी पार्टी प्रचंड सरकार की करीबी है। सिविल लिबरेशन पार्टी के चार सांसद हैं। यही वजह है कि प्रचंड सरकार ने उन्हें रिहा करने की पहल की।

Explore our articles