spot_img

Kolkata: बड़ी मात्रा में हेरोइन के साथ एसटीएफ ने दो तस्करों को दबोचा

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (SPF) ने बड़ी मात्रा में हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी उत्तर 24 परगना के बादुरिया थाना अंतर्गत अंधर्माणिक सम्मिलनी निम्न बुनियादी विद्यालय के सामने पोस्ट ऑफिस मोड़ पर की गई है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान नसीरुद्दीन गाजी (34) और अतनु साहा (26)के तौर पर हुई हैं। नसीरुद्दीन बसीरहाट का रहने वाला है जबकि अतनु बनगांव का निवासी है। उनके पास से एक किलो हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बादुरिया थाने में इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Explore our articles