spot_img

Lucknow: निषाद पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भंग

लखनऊ: (Lucknow) निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उनके अचानक इस निर्णय के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को माना जा रहा है। डॉ. संजय कुमार निषाद ने लखनऊ में चल रही दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन में बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया जा रहा है। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी ने इस पर काम भी शुरु कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि निषाद पार्टी का दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन लखनऊ में चल रहा है। मंगलवार को शुरु हुए प्रादेशिक सम्मेलन में पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने पत्रकारों को आने वाले लोकसभा चुनाव-2024 में गठबंधन के साथ उतरने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे मछुआ समाज से जुड़ी लोकसभा की उप्र में 27 सीटों समेत 50 से अधिक लोकसभाओं में अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने का दावा किया था। बुधवार को राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने वाला निर्णय इसी की तैयारी वाला बताया जा रहा है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles