spot_img

Ranchi: राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : प.बंगाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में झारखंड

रांची: (Ranchi) हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) ने पश्चिम बंगाल को छह- एक से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए अपने दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी पश्चिम बंगाल को छह- एक गोल से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई।

इससे पूर्व झारखड ने हॉकी हिमाचल को 18- 00 से पराजित किया था। झारखंड टीम की ओर से फगुवा होरो ने दो गोल किए जबकि विक्रम सोरेंग, निकोलस टोपनो , जोलेन टोपनो और अंकित एक्का ने एक -एक गोल किये। आज के मैच में झारखंड टीम के झारखंड टीम के कप्तान रोहित तिर्की को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह,खेल निदेशक श्रीमती सरोजनी लकड़ा,हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles