spot_img

Mumbai : इस दिन रिलीज होगी अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘शादी मुबारक’

मुंबई : (Mumbai) निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक आनंद सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘शादी मुबारक’ 26 मई 2023 को भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार है। यानी यह फिल्म 26 मई को ऑल ओवर इंडिया में रिलीज होने वाली है।यह एक पारिवारिक फिल्म है और लगन के सीजन में इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म का निर्माण काफी भव्यता के साथ हुआ है। फिल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं, जिनके फैंस को इस फिल्म के रिलीज का इंतजार था, जो अब फाइनली रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘शादी मुबारक’ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी एक झलक सबों ने देखी है, जिसके बाद से लोगों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। अब हम इसके लिए तैयार हैं। फिल्म इसी सप्ताह में रिलीज होगी। आशा करती हूँ कि अपने पसंदीदा स्टार के साथ फिल्म को सभी लोग थियेटर में जाकर देखें। इस फिल्म में शानदार गीत संगीत और दिल को छू लेने वाली कहानी है। इसलिए मैं अपील करूंगी कि सब लोग फिल्म को सिनेमाघरों में ही जाकर देखें।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles