spot_img

Mumbai : लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

मुंबई: (Mumbai) लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में डॉ. चारुलता सांखला के नेतृत्व में मनोहर जोशी का इलाज हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी ने अस्पताल जाकर मनोहर जोशी से मुलाकात की। मनोहर जोशी की हालत स्थिर बताई जा रही है।उल्लेखनीय है कि मनोहर जोशी 1995 में महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मनोहर जोशी लोकसभा अध्यक्ष बने थे।

Explore our articles