
मुंबई : (Mumbai) यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ (‘Alpha’) को लेकर दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री आलिया भट्ट (starring actress Alia Bhatt) अभिनीत इस एक्शन फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माता इसे एक सप्ताह पहले यानी 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने (film’s producer, Aditya Chopra) बॉक्स ऑफिस रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया है। बताया जा रहा है कि धमाल 4 की रिलीज 7 जुलाई को तय होने के बाद ‘अल्फा’ को अतिरिक्त स्क्रीन और दर्शकों का समय दिलाने के उद्देश्य से इसकी तारीख आगे बढ़ाई गई है। निर्माता चाहते हैं कि फिल्म को शुरुआती दिनों में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिले।
सूत्रों के मुताबिक, 3 जुलाई के आसपास किसी बड़ी फिल्म की रिलीज निर्धारित नहीं है, जिससे ‘अल्फा’ को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत मिल सकती है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला कमाई के लिहाज से भी फायदेमंद साबित हो सकता है। फिल्म को दो बड़ी कॉमेडी फिल्मों ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) और ‘धमाल 4’ (‘Dhamaal 4’) के बीच रिलीज किया जाएगा, जिससे इसे अलग दर्शक वर्ग का लाभ मिलने की उम्मीद है। ‘अल्फा’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म मानी जा रही है। इसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल (Alia Bhatt, the film will feature Sharvari Wagh, Anil Kapoor, and Bobby Deol) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में आलिया का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा, जिसे लेकर प्रशंसकों में पहले से ही काफी उत्साह है।


