
मुंबई : (Mumbai) अपने 24वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Prime Minister Narendra Modi, Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis, and Deputy Chief Minister Eknath Shinde) के आधिकारिक लेटरहेड, राष्ट्रीय प्रतीक और हूबहू हस्ताक्षरों (सिग्नेचर) का उपयोग करके फर्जी बधाई पत्र तैयार करने वाले एक युवक विश्वजीत विजय धुलगंड (उम्र 24 वर्ष, निवासी- मांडवे बुद्रुक, संगमनेर) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने चैट जीपीटी (AI ऐप) की मदद से यह फर्जी पत्र तैयार कर लोगों को गुमराह करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। अहिल्यानगर नियंत्रण कक्ष (Ahilyanagar Control Room) (कंट्रोल रूम) के ध्यान में यह मामला आते ही घारगांव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


