spot_img

New Delhi : कर्नाटक की जनता से किए वादे को हम पूरा करेंगे : राहुल गांधी

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक की जनता से जो पांच वादे किए थे, उसे पूरा करके दिखाएंगे। सूबे की जनता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वह कर के दिखाते हैं।राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक की जनता से जो पांच वादे किए हैं, उसे पूरा किया जाएगा। अगले एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक में हमारे जो पांच वादे हैं, वे कानून बन जाएंगे।

राहुल ने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। इसके लिए राज्य की जनता बधाई की पात्र है। आज नफरत के बाजार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली है। इसके लिए कर्नाटक की जनता बधाई की पात्र है। हम झूठे वादे नहीं करते हैं। कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार पहली कैबिनेट में 05 वादे पूरे करेगी।अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि इस जीत का सिर्फ एक कारण है कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के गरीबों, कमजोरों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के साथ खड़ी हुई। हमारे पास सच्चाई थी और गरीब लोग थे। भाजपा के पास धन, ताकत और बहुत कुछ था। उनकी सारी ताकत को कर्नाटक की जनता ने हरा दिया।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य की जनता से 200 यूनिट बिजली फ्री देने, गरीब परिवार की मुखिया महिला को 02 हजार रुपये महीन, महिलाओं के लिए यातायात मुफ्त, बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता – ग्रेजुएट को तीन हजार, डिप्लोमा को डेढ़ हजार और बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल मुफ्त देने का वादा किया था। इसके लिए कर्नाटक सरकार आज अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कानून बनाने का दावा कर रही है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles