spot_img

Giridih: ट्रांसफार्मर लूटने पहुंचे अपराधी को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

गिरिडीह :(Giridih) जिले के सीसीएल के वाटर पीट (Chanak) पर मंगलवार देर रात अपराधियों ने गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर के केबल और क्वाइल लूटने की कोशिश की । हालांकि ग्रामीणों की सजगता और और सीसीएल सुरक्षा विभाग की तत्परता के कारण अपराधी लूट में न सिर्फ असफल रहे बल्कि एक अपराधी को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पकड़े गए अपराधी की ग्रामीणों ने पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि देर रात एक दर्जन की संख्या में अपराधियों ने धावा बोला। यहां पर ड्यूटी में तैनात गृह रक्षा वाहिनी के गार्ड गणेश मंडल समेत दो को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बिजली काटकर जिस दो खंभे पर ट्रांसफार्मर लदा था उसमें से एक खम्भे को तोड़ दिया, जिसके बाद ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा और उसका सारा तेल बह गया।

अभी अपराधी ट्रांसफार्मर को तोड़ कर उसका क्वाइल निकालने ही वाले थे कि ग्रामीणों को घटना की भनक लग गई और दर्जनों की संख्या में लोगों ने घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों को आता देख अपराधी भागने लगे।इसी क्रम में एक अपराधी दबोचा गया, जिसकी पिटाई की गई। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

Explore our articles