spot_img
Home Education Mumbai : मुंबई में दसवीं बोर्ड परीक्षा के कुल परिणाम में गिरावट

Mumbai : मुंबई में दसवीं बोर्ड परीक्षा के कुल परिणाम में गिरावट

0
104
Mumbai: Decline in Overall Results of 10th-Grade Board Examinations

मुंबई : (Mumbai) मुंबई में इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा (10th-grade board examinations in Mumbai) के कुल परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में 11वीं प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। राज्य मंडल की जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 13,430 थी, जो इस वर्ष बढ़कर 13,591 हो गई है। इसके चलते रूपारेल कॉलेज, केसी कॉलेज, एचआर कॉलेज, सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, मिठीबाई कॉलेज और अन्य नामांकित महाविद्यालयों में कटऑफ ऊंचा रहने की संभावना है।

मध्यम श्रेणी के अंकों वाले विद्यार्थियों की संख्या घटी
इस वर्ष 85 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 3,017 की कमी दर्ज की गई है। वहीं 80 से 85 प्रतिशत समूह में 3,218 और 75 से 80 प्रतिशत समूह में 2,543 विद्यार्थियों की कमी हुई है। शिक्षा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि जिन महाविद्यालयों का कटऑफ पिछले वर्ष 85 से 90 प्रतिशत के बीच बंद हुआ था, वहां इस वर्ष 1 से 3 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

45 प्रतिशत से कम अंक पाने वालों की संख्या बढ़ी
इस वर्ष 45 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 4,268 की बढ़ोतरी हुई है। इससे मध्यम स्तर के महाविद्यालयों में प्रवेश पाने के अवसर बढ़ सकते हैं।