spot_img

Brussels : बेल्जियम के साथ मजबूत होंगे भारत के रिश्ते, यूरोपीय संघ से बढ़ेगा तकनीकी सहयोग

ब्रसेल्स: (Brussels) यूरोपीय संघ के साथ तकनीकी सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत काम कर रहा है। बेल्जियम दौरे पर पर पहुंचे भारतीय विदेश, सूचना प्रौद्योगिकी और वाणिज्य मंत्रियों ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ विचार-विमर्श में दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने की बात कही है।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बेल्जियम के दौरे पर हैं। तीनों मंत्रियों ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डे क्रू से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों में आपसी संबंधों में विस्तार करने और नए क्षेत्रों में काम करने पर सहमति जताई गई। तीनों भारतीय मंत्री ब्रसेल्स में आयोजित हो रही भारत-यूरोपीय संघ की ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की पहली बैठक में शामिल होंगे।

तीनों भारतीय मंत्रियों ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की। इस बैठक के दौरान भारत और यूरोपीय संघ के बीच बने कार्यदायी समूहों के कामकाज पर चर्चा होगी। भारत और यूरोपीय संघ रणनीतिक तौर पर अहम तकनीक, डिजिटल प्रशासन और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमी कंडक्टर और साइबर सिक्योरिटी जैसी अहम तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर होगा। इसके अलावा हरित ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा तकनीक के क्षेत्र में सहयोग पर जोर होगा। भारत व यूरोपीय संघ निवेश व व्यापार के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाएंगे।

Mumbai : ‘नागिन 7’ की गलती पर बोलीं एकता कपूर

मुंबई : (Mumbai) टीवी का चर्चित शो नागिन 7 (popular TV show Naagin 7) इन दिनों एक बड़ी तकनीकी गलती के कारण विवादों में...

Explore our articles