spot_img

Indore: इंदौर में गर्मी के तेवर तीखे, सड़कों पर सन्नाटा, चलेगी लू

इंदौर: (Indore) आंधी-बारिश (thunderstorm) का सिस्टम निष्प्रभावी होने के बाद मालवा निमाड़ अंचल के साथ-साथ इंदौर में भी गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार से इंदौर तथा आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। गुजरे कल (शुक्रवार) भी गर्मी तेज होने के कारण सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही।

इंदौर में शुक्रवार सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर ढाई बजे दिन का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के शाम को जारी आंकड़े के अनुसार इंदौर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, विभाग ने इंदौर तथा आसपास के इलाकों में आज से लू चलने की आशंका भी व्यक्त की है।

मौसम वैज्ञानिक एसएस साहू के ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो तीन दिनों तक शाजापुर, धार, रतलाम में लू चलने की संभावना है। इससे इंदौर में भी हीट वेव चलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि सुपर साइक्लोन के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं हवा की रफ्तार तेज हो सकती है। हालांकि इसका असर तटीय इलाके जैसे आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल में होने की संभावना अधिक है।

Explore our articles