spot_img

Bengaluru: कर्नाटक चुनाव 2023 मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

बेंगलुरु: (Bengaluru) कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना (karnataka assembly election vote counting) के प्रारंभिक रुझान सामने आने लगे हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस अन्य पार्टियों से फिलहाल आगे है।

प्रारंभिक रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। भाजपा दूसरे नंबर पर है। तीसरी महत्वपूर्ण पार्टी जेडीएस तीसरे नंबर पर चल रही है।

मतगणना शुरू होते ही सूबे के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। राज्य के लिए जनता का फैसला आने वाला है। मुझे विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में चुनाव जीतेगी और स्थिर सरकार देगी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने अपना काम किया है। अब परिणाम का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि 10 मई को कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। कर्नाटक के रण को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऐतिहासिक माना जा रहा है।

इस चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश की है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की पूरी ताकत भाजपा को सत्ता से हटाने की है।

Explore our articles