रांची : झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन आगामी 24 मई को होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के साथ वर्चुअली बैठक की। इस बैठक में हाई कोर्ट के नए भवन के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए । इस वर्चुअली बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव भवन निर्माण विभाग सुनील कुमार एवं डीआईजी रांची अनूप बिरथरे भी शामिल हुए।


