spot_img

New Delhi : कर्नाटक चुनाव 2023 : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे

नई दिल्ली : (New Delhi) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सम्पन्न हुए मतदान के बाद शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह करीब 12 बजे तक कांग्रेस 119 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि भारतीय जनता पार्टी 74 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (सेक्युलर) 24 सीटों, कल्याण राज प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष एक-एक सीट पर आगे है।शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी अपनी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी से काफी आगे चल रही है, जिससे कांग्रेस मुख्यालय में उत्साह का वातावरण है। कांग्रेस के तमाम नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पार्टी दफ्तर में मौजूद हैं। मतगणना के शुरुआती रुझान पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की जीत तय है।वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्नाटक में भाजपा की हार प्रधानमंत्री मोदी की हार है। क्योंकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को ही चेहरा बनाया था।

Explore our articles