अंबिकापुर : सरगुजा जिले के मणिपुर थाना अंतर्गत मामूली विवाद पर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को घर के ही आंगन में गाड़ दिया। मृतिका के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने आरोपित पति को आज शुक्रवार को कोरबा जिले से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाया है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना में राजेश टोप्पो 16 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके पिता संतोष टोप्पो, अंबिकापुर सांडबार निवासी के द्वारा उसकी माता का मामूली विवाद पर हावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी गई है ।मृतिका सूरज मणि के शव को घर के ही पीछे आंगन में गाड़कर फरार हो गया है ।पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर आरोपित संतोष तोपों को कोरबा जिले से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 306 ,201 भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना मणिपुर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पांडे और उनकी टीम शामिल रही।


