spot_img

Hisar : दुष्कर्म की धारा हटवाने के लिए डीएसपी के नाम पर बीस हजार ऐंठे

महिला थाना में बोले, जिसेे पुलिस ढूंढ रही, उसे हम लेकर आए

पैसे लेने का खुलासा होने के बाद पुलिस नेे दर्ज किया दोनों पर केस

हिसार : दुष्कर्म के आरोपित पर लगी दुष्कर्म की धारा हटवाने के नाम पर उसी के दो दोस्तों ने उससे 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। यही नहीं, 20 हजार रुपये ऐंठने के बाद उसके दोस्त उसे महिला थाना में पुलिस के हवाले कर गए और बोले कि पुलिस जिसे ढूंढ रही है, उसे हम लेकर आए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में जिले के नाड़ा गांव के मंदीप कहा कि उस पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज है। उसके दो दोस्तों ने डीएसपी से सेंटिंग होने की बात कहकर उससे रुपये वसूल लिए। मंदीप पर महिला थाने में रेप का मुकदमा दर्ज था। उसे कल महिला थाने में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। उसने अपने दोस्त रमन व साहब राम को इस बात की जानकारी दी। दोनों ने उससे कहा कि तू चिंता ना कर,10—20 हजार रुपये ले आना, हम थाने से तेरे को छुड़वा लेंगे। वह बरवाला आया तो रमन व साहब राम मिले, फिर तीनों हिसार आ गए।

मंदीप ने बताया कि जब हम महिला थाना के बाहर पहुंचे तो रमन व साहब ने कहा कि हमने अपने डीएसपी साहब से बात कर ली है और वे तीस हजार रुपये लेंगे। फिर उन्होंने कहा कि तू हमारे को बीस हजार रुपए दे दे। हम डीएसपी को कहकर तेरी धारा छोटी करवा देंगे। दोनों ने उसे पुलिस का भय दिखाकर 20 हजार रुपये ले लिए और मुझे पुलिस में पेश करके वहां से चले गये।

दूसरी ओर दोनों ने महिला थाना प्रभारी सरोज को कहा कि पुलिस मुकदमा नंबर 24 में जिस आरोपी को ढूंढ रही है, उसे हम अपने साथ लेकर आए हैं। इसके बाद उसे पुलिस के समक्ष पेश कर दिया। इसके बाद जब जांच के दौरान महिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, तब उसने इस बात का खुलासा किया कि दोनों आरोपी उससे केस की धारा हटवाने को लेकर डीएसपी के नाम पर पैसे लेकर गए है। इसके बाद मंदीप ने सदर थाने में शिकायत दी। सदर पुलिस ने बाडो पट्टी निवासी रमन व सनियाना निवासी साहब राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Explore our articles