spot_img

New Delhi : भाजपा में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह

नई दिल्ली: (New Delhi) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल हो गए। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में आरसीपी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने कई बार लोगों के साथ विश्वासघात किया है। वे पल्टीमार हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बड़ी- बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां रह गया। उन्होंने बिहार और वहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें तो बस कुर्सी का मोह है।

Explore our articles