spot_img

Hazaribagh: हजारीबाग के मेरु में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए राज्यपाल

हजारीबाग: (Hazaribagh) राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को हजारीबाग के मेरु में बीएसएफ कैंप में आयोजित 139 उप निरीक्षकों के पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल के हजारीबाग पहुंचने पर मेरु बीएसएफ के आईजी ने पहले उनका स्वागत किया, फिर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

हजारीबाग के बीएसएफ मेरु कैंप में 139 उप निरीक्षकों का गुरुवार को 51 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद प्रशिक्षण समाप्त हुआ। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बीएसएफ ने हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखा है। आज जो वीर योद्धा यहां से निकल रहे हैं वे देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवा देंगे। साथ ही भारत माता की रक्षा करेंगे। पासिंग आउट परेड पास कर उप निरीक्षक भी काफी खुश दिखे और कहा कि यहां हमें बहुत कुछ सिखाया गया है। यहां से निकलकर हम अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और देश की सेवा करेंगे।इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।

Explore our articles