भिवंडी : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले कर्नाटक चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठौर पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग भिवंडी कांग्रेस की तरफ भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े को सौपें गए लिखित ज्ञापन द्वारा की गई है।
गौरतलब हो कि भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के एक शिष्टमंडल ने जिला अध्यक्ष एड रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज चेतन काकड़े से भेंट की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा के उम्मीदवार मणिकांता राठौर पर एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की। इस शिष्टमंडल में भूतपूर्व सांसद सुरेश टावरे, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस महासचिव तारिक युनुस्य फारुकी, पीसीसी सदस्य जावेद फारुकी, पीसीसी सदस्य सोहेल खान, महासचिव अर्शी आजमी, ब्लॉक अध्यक्ष एड अमरीश भाई, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण चिप्पा, उपाध्यक्ष शहादत अंसारी, युवा नेता राज प्रदीप पाटील, युवा नेता पमित नगरिया, सेल अध्यक्ष सलीम मोमिन, के साथ-साथ अन्य और भी कई सदस्य उपस्थित थे।


