spot_img

Mumbai : जान्हवी कपूर की नई फिल्म ‘उलझ’ का हुआ ऐलान

मुंबई : (Mumbai) जान्हवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनय की शुरुआत की। जान्हवी ने बॉलीवुड फिल्मों में विभिन्न भूमिकाएं निभाते हुए बहुत कम समय में दर्शकों का दिल जीत लिया। जाह्नवी का नाम आज भी स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। अब हाल ही में जान्हवी की नई फिल्म का ऐलान हुआ है। इसमें एक मराठी अभिनेता भी दिखाई देंगे। इसकी एक झलक हाल ही में सामने आई है।

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म का नाम ‘उलझ’ है। इस फिल्म में वह एक भारतीय विदेश सेवा अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म में जाह्नवी के साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा इस फिल्म में राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम भूमिका में होंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जान्हवी कपूर इस फिल्म के अलावा फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘बवाल’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म ‘एनटीआर 30’ भी कर रही हैं।

Explore our articles