spot_img

Srinagar : अस्थिर पाकिस्तान भारत समेत सभी देशों के लिए खतरनाक : फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर: (Srinagar) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को श्रीनगर में कहा कि अस्थिर पाकिस्तान भारत समेत सभी देशों के लिए खतरनाक है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई है।फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम एक मजबूत और लोकतांत्रिक पाकिस्तान चाहते हैं, जहां लोकतंत्र फले-फूले और भारत के साथ अपने संबंधों को भी सुधारे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आंतरिक और आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि पिछले साल इस क्षेत्र में भारी बाढ़ आई थी और कई क्षेत्र अभी भी इससे प्रभावित हैं। ऐसे में स्थिति का इस तरह बदलना ज्यादा खतरनाक है।

जम्मू-कश्मीर के तीन बार के मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश में स्थिति खतरनाक है, लेकिन इस तरह की घटनाओं का इतिहास रहा है। अगर आप पाकिस्तान के इतिहास को देखें, तो आजादी के बाद से पहले प्रधानमंत्री की हत्या हुई, फिर (जुल्फिकार अली) भुट्टो को फांसी दी गई। इसके बाद उनकी बेटी बेनजीर भुट्टो को गोली मार दी गई। अब इमरान खान चौथे पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जो जेल जा चुके हैं। मैं ईश्वर से उम्मीद करता हूं कि उनकी जान बच जाए।

Explore our articles