रायपुर : राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने राप्रसे के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश मंगलवार देर शाम जारी कर दिया है। इसमें कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और सीईओ के प्रभार को बदला गया है।
तीन दर्जन से ज़्यादा प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला हुआ है। लोक शिक्षण संचालनालय में दो प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को अपर संचालक बनाया गया है। प्रणव सिंह लोक शिक्षण संचालनालय भेजे गए हैं। अर्चना पांडे को परीक्षा नियंत्रक संभागीय आयुक्त सरगुजा संभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय विश्वकर्मा राजभवन कंट्रोलर बनाए गए हैं।
तीर्थराज अग्रवाल- संयुक्त कलेक्टर, गरियाबंद,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता-अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय,बीसी एक्का-अपर कलेक्टर,बलौदाबाजार,छन्नूलाल मारकंडे-अपर कलेक्टर, बेमेतरा,विजेंद्र सिंह पटेल-अपर कलेक्टर, मुंगेली,निर्भय कुमार साहू-संयुक्त कलेक्टर, बलौदाबाजार,बजरंग कुमार दुबे-संयुक्त कलेक्टर, दुर्ग,प्रिया गोयल-संयुक्त कलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नियुक्त किया गया है।
बृजेश सिंह क्षत्रिय- संयुक्त कलेक्टर, रायपुर,दिलेराम डाहिरे- संयुक्त कलेक्टर, गौरेला, पेंड्रा-मरवाही,धनंजय कुमार नेताम-संयुक्त कलेक्टर, गरियाबंद,कौशल प्रसाद तेंदुलकर-डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर,हितेश्वरी बाघे-डिप्टी कलेक्टर, राजनांदगांव,संदीप ठाकुर-डिप्टी कलेक्टर की खैरागढ़ में नवीन पदस्थापना की गई है।
नवीन पदस्थापना-टेकराम माहेश्वरी-डिप्टी कलेक्टर, सारगंढ़-बिलाईगढ़,अरुण कुमार सोनकर-डिप्टी कलेक्टर, बलौदाबाजार, भाटापारा,प्रमोद कुमार गुप्ता-डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर,बनसिंह नेताम-डिप्टी कलेक्टर, बीजापुुर,आशीष कर्मा-डिप्टी कलेक्टर, महासमुंद,ऋतु हेमनानी-डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़ तथा अमित कुमार श्रीवास्तव को डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह इंदिरा देवहारी को अपर कलेक्टर, राजनांदगांव,दरबारी राम ठाकुर-संयुक्त कलेक्टर, सुकमा,रुपेंद्र पटेल-डिप्टी कलेक्टर, सक्ती,प्रतिमा ठाकरे-डिप्टी कलेक्टर, बालोद,अविनाश ठाकुर-डिप्टी कलेक्टर, मोहला, मानपुर चौकी,प्रवीण तिवारी-डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली,सूर्यकिरण तिवारी-अतिरिक्त संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, प्रणव सिंह- अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय,नवीन कुमार ठाकुर-संयुक्त कलेक्टर, रायपुर,शम्मी नाहिद को अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी,आरडीए में नवीन पद स्थापना दी गई है।
इसी तरह ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर- संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर चांपा,हरिवंश सिंह मिरी- संयुक्त कलेक्टर, दुर्ग,राकेश कुमार साहू- डिप्टी कलेक्टर, कोरिया,संजय विश्वकर्मा- कंट्रोलर (हाउस होल्ड), राजभवन,कमलेश नंदिनी साहू-संयुक्त कलेक्टर, कोरिया,
वेरनादत्त एक्का-डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़,भागवत प्रसाद जायसवाल-संयुक्त कलेक्टर, बलरामपुर तथा अर्चना पांडेय को परीक्षा नियंत्रक, सरगुजा संभाग में नवीन पद स्थापना दी गई है।


