spot_img

Pratapgarh : भतीजे ने चाची की हत्या की थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई एक महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मगंलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने नूरपुर गांव में हुई महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एक युवक गिरफ्तार व मोटरसाइकिल बरामद किया है।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपूर काशीपुर के पास चार मई को एक महिला की मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संग्रामगढ़ में दो अज्ञात व्यक्ति के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने संग्रामगढ़ पुलिस को टीम गठित करके आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे।

मगंलवार को संग्रामगढ़ के थानाध्यक्ष धनंजय राय को सूचना मिली कि अर्रो नहर पुलिया के पास हत्या उपरोक्त से संबंधित युवक सन्तोष यादव अपने होंडा मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। सूचना मिलते संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपित को धर दबोचा और उसके निशानदेही पर हत्या में उपयोग किए गए आला चाकू को बरामद किया।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि मृतका उसकी सगी चाची थी। वह उससे परेशान हो गया था। उसने तथा उसके भाई ने मिलकर योजना बनाकर चाची को चाकू से मारकर हत्या कर दी थी।

Explore our articles