spot_img

AHMEDABAD: सूरत के रांदेर में धर्म के आधार पर शेल्टर होम संचालन पर हंगामा

पार्षद की शिकायत पर महापौर और अधिकारी मौके पर पहुंचे

अहमदाबाद:(AHMEDABAD) सूरत के रांदेर क्षेत्र (Rander area of Surat) में निजी संस्था संचालित शेल्टर होम में रहने वाले गरीब और निराश्रित लोगों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव करने की शिकायत के बाद हंगामा हो गया। शेल्टर होम में भेदभाव करने संबंधी स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद महापौर हेमाली बोघावाला महानगर पालिका के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गईं।

सूरत महानगर पालिका की ओर से शहर के सभी जोन में गरीब और निराश्रित लोगों के लिए शेल्टर होम का निर्माण कराया गया है। इसका संचालन विभिन्न संस्था और ट्रस्ट को सौंपा गया है। रांदेर जोन के अडाजण-गोराट रोड पर मनपा की ओर से शेल्टर होम एक संस्था को सौंपा गया है। आरोप के अनुसार यहां रहने वाले गरीब और लाचार लोगों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पार्षद कयूर चपटवाला ने इसकी शिकायत महापौर हेमाली बोघावाला से की।

मंगलवार को महापौर बोघावाला महानगर पालिका के अधिकारियों के साथ शेल्टर होम पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। महापौर ने शेल्टर होम चलाने वाली संस्था के प्रतिनिधियों से बात कर सुझावों से अवगत कराया।

स्थानीय पार्षद केयूर चपटवाला ने बताया कि लंबे समय से शेल्टर होम संचालन करने वाले ट्रस्ट के सदस्य यहां रहने वाले लोगों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके आधार पर उन्होंने मनपा प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इसकी जांच करा कर संस्था को काली सूची में डाले, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Explore our articles