spot_img

Jaipur : रुखसाना उर्फ अफसाना हत्याकांड:लिव इन रिलेशन में रहने वाला ही निकाला हत्यारा

जयपुर : मालपुरा गेट थाना इलाके में हुए रुखसाना उर्फ अफसाना हत्याकांड के मुख्य आरोपित पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि मालपुरा गेट थाना इलाके में हुए रुखसाना उर्फ अफसाना हत्याकांड का मुख्य आरोपित नजलू खान निवासी सूरवाल जिला सवाई माधोपुर हाल शिकारपुरा रोड सांगानेर को गिरफ्तार किया है। आरोपित नजलु से पूछताछ में सामने आया कि उसे शक था की रुखसाना किसी ओर के सम्पर्क में थी। इसे लेकर उनके बीच में आए दिन झगड़े होते रहते थे। 30 अप्रैल को वह रुखसाना को लेकर पास के एक जंगल में गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। वह इतने गुस्से में था की अपना आपा खो बैठा और रुखसार के साथ इतनी मारपीट की जिससे की उसकी पसलियां भी टूट गई। जब रुखसार ने नजलु से माफी मांगी तो आरोपित ने उसे मारना बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह उसे लेकर निजी अस्पताल गया ।जहां से उसे डॉक्टरों ने जयपुरिया रेफर कर दिया। रुखसाना की हालत अधिक खराब होने कारण वह उपचार के दौरान मर गई। जिसके बाद आरोपी उसे अस्पताल में छोड़ कर भाग गया।

थानाधिकारी सतीश चौधरी ने बताया कि मृतक रुखसाना उर्फ अफसाना हत्याकांड को लेकर उसकी मां मुन्नी ने एक मई को थाने में आरोपी नजलु पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामाल दर्ज कराया था कि उसकी बेटी रुखसाना दो साल से नजलु के साथ सांगानेर इलाके में रह रही हैं। नजलु उसके साथ काफी मारपीट भी करता था। 30 अप्रैल को आरोपित ने उसकी बेटी के साथ गम्भीर मारपीट की जिसके बाद वह रुखसाना को लेकर जयपुरिया अस्पताल पहुंचा। आरोपित ने रुखसाना को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गया। उपचार के दौरान रुखसाना की मौत हो गई। मुन्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

Explore our articles