spot_img

Belgrade : सर्बिया के स्कूल में छात्र ने गोलीबारी कर आठ साथियों को मार डाला, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत

बेलग्रेड: (Belgrade) सर्बिया के एक स्कूल में छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी कर अपने साथी आठ बच्चों को मार डाला। इस दौरान स्कूल के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गयी।सर्बिया के सेंट्रल बेलग्रेड स्थित ब्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल रोज की तरह बुधवार सुबह भी खुला था। स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे जब स्कूल में पढ़ाई शुरू हो चुकी थी, स्कूल से ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। सर्बिया पुलिस के अनुसार सातवीं कक्षा के एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 14 वर्षीय उक्त किशोर ने अपने साथियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली चलने से वहां चीख-पुकार मच गयी। सुरक्षाकर्मियों ने उक्त किशोर को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी गोली का सामना करना पड़ा। बाद मे वहां पहुंची पुलिस ने गोलीबारी करने वाले किशोर को हिरासत में लिया।

New Delhi : महंगाई कम करने के बजाय जनता की परेशानियां बढ़ा रही सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार (Central Government)...

Explore our articles