spot_img

Lucknow : संस्कृत बोर्ड परीक्षा : बलिया के आदित्य ने 10वीं और 12वीं में चंदौली के इरफान ने किया टॉप

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम जारी किया
हाईस्कूल में आदित्य सिंह ने 92.50 फीसदी व इंटर में इरफान को 82.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
लखनऊ: (Lucknow)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने बुधवार को 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में बालकों ने बालिकाओं को मात देकर अव्वल स्थान प्राप्त करने में सफल रहे हैं। जारी परिणाम के अनुसार बलिया के आदित्य सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 92.50 फीसदी अंक मिले हैं।वहीं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड ने इंटर की परीक्षा में चंदौली के इरफान ने प्रदेश में 82.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी को चौका दिया है। उन्होंने प्रदेश में 82.71 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम श्रेणी में प्राप्त की है। उनके टॉप आने पर जहां परिजनों में खुशी है तो वहीं बोर्ड ने भी छात्र की मेहनत को सराहा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा भगवती सिंह व परिषद के सचिव राधा कृष्ण तिवारी हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम जारी किया। परिणाम घोषित करते हुए उन्होंने खुशी व्यक्त की और कहा कि इस बार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में कक्षा नौ में 3885 अनुत्तीर्ण, कक्षा 10 में 1542 अनुत्तीर्ण, कक्षा 11 में 2041, कक्षा 12 में 1495 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। जबकि नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 64545 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें कुल 55,582 परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की है।

सचिव राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि यह परीक्षाएं 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2023 को समाप्त हुई थी। मूल्यांकन कार्य 28 मार्च से शुरू किया गया और आठ अप्रैल तक चला। बुधवार आठ मई को इसका परिणाम जारी कर दिया गया है। उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को उन्होंने बधाई दी तो वहीं बोर्ड के सभी कर्मियों की सराहना की।

Explore our articles