spot_img

New Delhi : यूएन ने 2026 के लिए भारत का जीडीपी वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.4 फीसदी किया

New Delhi: UN Lowers India's GDP Growth Forecast for 2026 to 6.4%

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट और के बीच संयुक्त राष्ट्र ने 2026 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) (GDP) वृद्धि दर का अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2027 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 6.6 फीसदी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत अब भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है और जीडीपी के 6.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक और झटका दिया है, जिससे वृद्धि धीमी हुई है। मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ा है और अनिश्चितता उत्पन्न हुई है।

यूएन डीईएसए के आर्थिक विश्लेषण एवं नीति प्रभाग के वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा के वरिष्ठ अर्थशास्त्री एवं प्रभारी अधिकारी इंगो पिटरले ने कहा कि भारत वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा का बड़ा आयातक है और अन्य माध्यमों जैसे धन प्रेषण (रेमिटेंस) के प्रति भी संवेदनशील है, जिससे कुछ परेशानियां बढ़ती हैं। साथ ही, वैश्विक वित्तीय सख्ती मौद्रिक नीति को और जटिल बना देगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (RBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। यह दर पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की 7.6 फीसदी की अनुमानित विकास दर से कम है। इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में संघर्ष और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के चलते आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान है।

Mumbai : जैकी श्रॉफ की ‘खेती’ ने मोशन पोस्टर से बढ़ाया सस्पेंस

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Veteran actor Jackie Shroff) अब दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। एक्शन, कॉमेडी और पारिवारिक फिल्मों...

Explore our articles