उल्हासनगर : दिव्यांग कल्याण विभाग, महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के तहत नि:शक्त व्यक्तियों को ऑनलाइन विकलांग प्रमाण पत्र एवं सार्वभौम पहचान पत्र प्रदान करने के लिए विशेष अभियान के कार्यान्वयन के संबंध में उल्हासनगर मनपा सभागृह में निःशक्तजनों को सार्वभौम पहचान पत्र यानि यूडीआईडी देने के संबंध में निःशक्तता कल्याण योजना विभाग एवं समाज दंड विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया, इसमें मनपा के विद्यालयों, निजी विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं उल्हासनगर क्षेत्र के विकलांग सेवा संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।
इसमें विभिन्न संगठनों के करीब 200 से 250 प्राचार्य व एनजीओ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त (शहर) जमीर लेंगरेकर, उपायुक्त सुभाष जाधव, उपायुक्त (मुख्यालय) अशोक नाइकवाडे, मुख्य लेखा अधिकारी किरण भिलारे, मुख्य लेखा अधिकारी परिक्षण शरद देशमुख, मुख्य अग्निशमन पदाधिकारी बालू नेटके, प्रशासन पदाधिकारी अशोक मोरे, सार्वजानिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष हिवरे, जनसंपर्क अधिकारी छाया डागले, खेल अधिकारी शांताराम चौधरी, विधि अधिकारी राजा बुलानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संगीता लहाने ने किया।


