spot_img

Palghar: महाराष्ट्र में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो महिलाओं को बचाया गया

Palghar

पालघर:(Palghar) महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस (Police) ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान वहां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया।

वरिष्ठ निरीक्षक संतोष चौधरी ने बताया, “पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वसई के तुंगरेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया।”

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

New Delhi : बालाजी वेफर्स में हिस्सेदारी के लिए जनरल अटलांटिक को सीसीआई की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) (CCI) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड (General Atlantic Singapore BWP...

Explore our articles