spot_img

Maharashtra : बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Maharashtra: Woman arrested for luring a minor girl resident of Bihar away from home

ठाणे: (Thane) बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने कहा कि मुंब्रा निवासी आरोपी नाज गोलंदाज ने सोशल मीडिया पर बिहार के भोजपुर जिले की लड़की से दोस्ती की।उन्होंने बताया कि 17 मार्च को लड़की अपने घर से सहेली से मिलने की बात कहकर निकली और वह मुंबई के पास स्थित मुंब्रा पहुंच गई। इसके बाद वह नाज के घर में रहने लगी।

लड़की के माता-पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू की तो उसके नाज के घर में होने का पता चला।अधिकारी ने कहा कि नाज पर आरोप है कि वह लड़की की शादी अपने एक रिश्तेदार से कराने की योजना बना रही थी। उन्होंने कहा कि नाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए (नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त) के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके तहत अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।

Mumbai : जितेंद्र कुमार का बदला अंदाज, फिल्म ‘दालिंब’ से सामने आया थ्रिलर लुक

मुंबई : (Mumbai) वेब सीरीज 'पंचायत' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार (Actor Jitendra Kumar, who gained popularity with the web series...

Explore our articles