spot_img

Pune: महाराष्ट्र में दो मोटरसाइकिल और पिकअप ट्रक में टक्कर, चार लोगों की मौत

Pune

पुणे: (Pune) महाराष्ट्र के पुणे जिले (Maharashtra’s Pune district) में एक पिकअप ट्रक और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात जुन्नार तहसील के आलेगांव के पास हुई।

अधिकारी ने बताया, “विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप ट्रक ने आलेगांव के पास अहमदनगर की ओर जा रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और छह साल और दो साल के दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles