spot_img

Kolkata: कोलकाता में जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा पर बिम्सटेक की बैठक जारी

Kolkata

कोलकाता:(Kolkata) बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (BIMSTEC Ministerial Conference) यहां शनिवार को कोलकाता में जारी है। इसमें जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा जैसे मसलों से निपटने पर चर्चा की जाएगी।

विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ ‘बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग उपक्रम’ (BIMSTEC) के सात सदस्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह समेत अन्य शामिल होंगे।

कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल सामाजिक और सांस्कृतिक अध्ययन संस्थान के निदेशक अरिंदम मुखर्जी ने कहा कि इस सम्मेलन की अभिकल्पना इस तरह से की गई है कि बिम्सटेक से संबंधित सभी मुद्दों और चुनौतियों पर देश-वार प्रतिनिधित्व और परिप्रेक्ष्य के साथ राय रखी जाए। बिम्सटेक के सात सदस्य बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड हैं।

Doda : डोडा में तेज अभियानों के बीच वांछित आतंकवादियों के पोस्टर आए सामने

डोडा (Doda) : आतंकवाद विरोधी अभियान (Intensifying anti-terrorism operations) को तेज करते हुए डोडा जिले की पुलिस ने कई रणनीतिक स्थानों पर पोस्टर लगाए...

Explore our articles